Tuesday, October 20th, 2026

दिल्ली पुलिस की FIR पर बोलीं ग्रेटा-मैं अभी भी किसानों के साथ खड़ी हूं 

नई दिल्ली। 
कृषि कानूनों को लेकर स्‍वीडिश मूल की ग्रेटा की ओर से किए गए ट्वीट को लेकर यह एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर भड़काऊ ट्वीट करने का आरोप है। परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। अब दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर ग्रेटा ने जवाब दिया है। ग्रेटा ने ट्वीट कर लिखा कि, मैं अभी भी किसानों के साथ खड़ी हूं और उनके शांतिपूर्ण विरोध का समर्थन करती हूं। पॉप सिंगर रिहाना द्वारा भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शनों की ओर ध्यान आकर्षित करने के तुरंत बाद किसान आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाते हुए ग्रेटा थनबर्ग ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया था। उन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए एक अन्य ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने एक टूल किट साझा की थी।

 जिसमें आंदोलन के तरीकों के लेकर बातें लिखी थीं। इस टूल किट को आधार बनाते हुए दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा पर आईपीसी के सेक्शन 153 A और 120B के तहत FIR दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा के खिलाफ उनके कई ट्वीट्स पर संज्ञान लिया है, जिन्हें भड़काऊ करार दिया जा रहा है। ग्रेटा ने दिल्ली पुलिस की एफआईआर का जवाब देते हुए लिखा कि, मैं अभी भी किसानों के साथ खड़ी हूं और उनके शांतिपूर्ण विरोध का समर्थन करती हूं। ग्रेटा ने अपने इस ट्वीट में आगे लिखा कि, नफरत, धमकी या मानवाधिकारों के उल्लंघन की कोई जगह नहीं है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में फार्मर्स प्रोटेस्ट हैशटैग यूज किया है। किसानों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए कई पॉप सिंगर रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग और कमला हैरिस की भांजी समेत दुनियाभर से कई विदेशी हस्तियों ने इसको लेकर टिप्पणी की है। 

 

#ग्रेटा

Source : Agency

पाठको की राय